हज़ारीबाग: हजारीबाग में मौसम ने बदला रुख: बारिश से राहत, किसानों पर संकट!
हजारीबाग में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं, चना और तिलहन की तैयार फसलें इस बारिश से प्रभावित हो सकती हैं। मौसम का यह बदलाव राहत के साथ-साथ नुकसान की आशंका भी लेकर आया है।