मेसकौर: विश्व पर्यावरण दिवस पर तेतरिया पंचायत में ग्राम सभा में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर लिया गया संकल्प
मेसकौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड के तेतरिया पंचायत सरकार भवन में मुखिया उमा भारती की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, जल-हरियाली और स्वच्छ पंचायत निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।