बांका: हथिया गांव में भीषण आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर राख
Banka, Banka | Apr 3, 2026 बांका जिले के अंगारू जबड़ा पंचायत अंतर्गत हथिया गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। तेज पछुआ हवा और भीषण गर्मी के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।इस घटना में राजेश खैराएवं कांग्रेस खैरा के घर पूरी तरह नष्ट हो गए।।