फुलवरिया: सिमुलतला विद्यालय जमुई के मेंस परीक्षा में ज्ञानोदय कॉम्पिटिशन स्कूल की 1 छात्रा का हुआ चयन,समारोह मे हुई सम्मानित
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के मिश्र बतरहा शंकर मोड़ के पास संचालित ज्ञानोदय कॉम्पिटिशन स्कूल की एक छात्र विशाखा कुमारी का सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के मेंस परीक्षा में मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन हुआ है। जिसको लेकर शनिवार को विद्यालय परिवार की तरफ से होली मिलन समारोह के दौरान उसे मेडल पहनकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।