फुलवरिया: फुलवरिया में बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित हुआ कार्यक्रम,निकाली गई प्रभात फेरी
प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को बिहार दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर बिहार की गौरव गाथाओं को एक दूसरे से साझा किए। सहयोगी उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज बथुआ बाजार के अलावे तमाम विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर बिहार की गौरव गाथाओं का परिचय दिए।