बांका: पुलिस ने पिकअप वैन और स्कार्पियो से 667.425 लीटर शराब बरामद की, तीन तस्कर गिरफ्तार, एसडीपीओ ने की प्रेस वार्ता
Banka, Banka | Dec 17, 2024 मंगलवार की शाम 5 बजे एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने अपने कार्यालय में शराब बरामदगी मामले में प्रेस वार्ता किया। एसडीपीओ ने बताया कि इंग्लिश मोड़ अवैध अंग्रेजी शराब लदे एक पिकअप वैन एवं एक स्कार्पियो को जब्त करते हुए शराब तस्कर समुखिया निवासी अमरजीत कुमार, गुणाकोल निवासी सचिन कुमार व तेतरिया निवासी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। वाहन से 667.425 शराब बरामद किया।