बांका: बांका विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया, मूलभूत समस्याओं से हुए अवगत
Banka, Banka | Dec 17, 2024 बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत गोलाहू, बिंदी, भदरार, भतकुंडी, हरिपुर सहित दर्जनों गांवों के दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्या स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और किसानों के पटवन के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने जैसे समस्या से पूर्व मंत्री को अवगत कराया।