शाहजहांपुर जनपद के कलान नगर पंचायत स्थित मोहल्ला शांति नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से झोपड़ी के अंदर बंधी भैंस और उसकी पड़िया बुरी तरह झुलस गईं, जबकि चारपाई, बिस्तर समेत पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया