उज्जैन ग्रामीण: कलेक्टर कार्यालय पर युवा कांग्रेस का प्रोटोकाल भस्म आरती में कथित दलाली पर प्रदर्शन,
महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के वीआईपी और प्रोटोकॉल पासों की कथित दलाली को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रोटोकॉल भस्म आरती अनुमति व्यवस्था पर रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।