गुण्डरदेही: ग्राम रजोली में आबकारी और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से हो रही है अवैध शराब की बिक्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खोली पोल
राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बोरगहन फु में किया गया जिसमे पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुस्पेंद्र चंद्राकर ने अधिकारियों की पोल खुले मंच में खोल कर रख दिया, पुस्पेंद्र चंद्राकर ने कहा की आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से मिलीभगत से ग्राम रजोली में खुलेआम किया जा रहा है अवैध शराब की बिक्री, जिस पर कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले बुलन्द है।