बटियागढ़: भगवती मानव कल्याण संगठन ने मगरोंन थाना क्षेत्र में साइकिल सवार से 2 पेटी अवैध शराब पकड़ी, पुलिस को दी सूचना
भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बटियागढ़ द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार धरपकड़ की जा रही है ,इसी क्रम में संगठन सदस्यों ने देर रात मगरोन थाना क्षेत्र में एक साइकिल सवार से 2 पेटी देशी शराब पकड़ी,साइकिल सवार बोरे में भरकर शराब परिवहन कर रहा था,संगठन सदस्यों ने मगरोंन थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और मामला पुलिस को सौपा,