बटियागढ़: भगवती मानव कल्याण संगठन ने मगरोंन हरदुआ मार्ग पर 2 पेटी अवैध शराब पकड़ी, पुलिस को दी सूचना
भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बटियागढ़ के सदस्यों ने आज मगरोन हरदुआ मार्ग पर बाइक से अवैध रूप से शराब तस्करी पकड़ी..संगठन सदस्यों ने tvs बाइक से 2 पेटी अवैध शराब जिसमे 25 पाव सफेद औऱ 50 पाव लाल मशाला शराब के साथ दो व्यक्ति पकड़े, और मगरोंन थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और मामला पुलिस को सौपा, मगरोंन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।