बटियागढ़: दलपतपुरा में आग लगने से युवक झुलसा, 108 से हटा सिविल अस्पताल भेजा गया
बटियागढ़ ब्लॉक के दलपतपुरा गांव में एक युवक के आग से झुलसने का घटनाक्रम सामने आया, आग से जलने पर गंगी बंजारा पिता गोटा बंजारा को 108 के पायलट हनुमत सिंह और EMT राहुल ठाकुर की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया, बताया जा रहा गंगी बंजारा को मिर्गी रोग है,घटना के समय उसे मिर्गी आई और आग में झुलस गया,घटना की जानकारी रजपुरा थाना पुलिस को भी दी गई।