बटियागढ़: भगवती मानव कल्याण संगठन ने केरबना-खड़ेरी मार्ग से 4 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बटियागढ़ के सदस्यों ने आज सुबह केरबना खड़ेरी मार्ग पर 04 पेटी अवैध शराब का परिवहन होते पकड़ा,संगठन सदस्यों बाइक सहित 2 आरोपी भी पकड़े और केरबना पुलिस चौकी ले गए,बताया जा रहा संगठन सदस्य दुर्गा चालीसा पाठ से लौट रहे थे तभी रास्ते मे बाइक से शराब तस्करी पकड़ी,बताया जा रहा उक्त शराब खड़ेरी शराब दुकान से केरबना की ओर ले जाई जा रहीं थी