गुलाना: गुलाना क्षेत्र में रंगपंचमी का पर्व उत्साह से मना, फाग यात्रा में उड़ा जमकर गुलाल, शहरवासी रंगे रंगों में
गुलाना क्षेत्र में रंगपंचमी का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शहरवासी रंगों में रंगे रहे और टोलियों में घूमते हुए एक-दूसरे को रंग लगाते रहे। इस दिन होली पर्व का समापन भी हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में डीजे और ढोल पर नाचते हुए ओ साथी कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई।