केसरिया: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दादी रतनमोहिनी का प्रथम स्मृति दिवस मनाया गया
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केसरिया स्थित दिव्य अनुभूति भवन सेवा केंद्र में बुधवार को मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का प्रथम स्मृति दिवस विश्व एकता दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। जानकारी बुधवार शाम करीब 05 बजे मिली।