गुमला: गुमला और खूंटी की दमदार जीत, इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
Gumla, Gumla | Apr 20, 2026 गुमला: शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में गुमला और खूंटी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।पहले मुकाबले में गुमला ने सिमडेगा को 36 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन बनाए।