कोंडागांव: महात्मा गांधी वार्ड में खेल मैदान को लेकर छात्र हुए उग्र, कोंडागांव कलेक्ट्रेट का किया घेराव और सड़क पर चक्का जाम
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी वार्ड के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय के बच्चों ने आज मंगलवार को खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला एवं सत्र न्यायालय भवन निर्माण के लिए मैदान में खुदाई शुरू होते ही छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा और हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। आज सुबह से ही आंदोलन कर रहे छात्रों...