हरनौत: नगर पंचायत के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति, जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर मंत्री से मिले मुख पार्षद प्रतिनिधि
हरनौत नगर पंचायत के समग्र विकास एवं वर्षों से चली आ रही जल निकासी की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मुख पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह ने शुक्रवार को पटना स्थित विकास भवन पहुंचकर बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने हरनौत नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के सा