रफीगंज: रफीगंज-गुरारू पथ के चकलदह के समीप सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
रफीगंज-गुरारू मुख्य पथ पर चकलदह गांव के समीप बुधवार सुबह 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बदेपुर गांव निवासी कमलेश प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में की गई है। मृतक होटल खोलने के लिए सुबह जा रहे थे तभी रफीगंज की ओर से गया की ओर जा रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।