हुज़ूर: भोपाल रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक
Huzur, Bhopal | Apr 3, 2026 भोपाल रेलवे स्टेशन पर 31 मार्च की रात एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। करीब 14 सेकंड के इस वीडियो में एक युवक प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर चलती ट्रेन के साथ दौड़ता नजर आता है। अचानक वह कोच के गेट से टकराकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फस जाता है|