सहारनपुर: सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राम मंदिर दान प्रकरण में FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की
सहारनपुर में अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर बुधवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने सहारनपुर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।