घोड़ाडोंगरी: 40 डिग्री तापमान में मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मचारी अखिलेश तिवारी
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी के सेवानिवृत्त कर्मचारी अखिलेश तिवारी सोमवार को 40 डिग्री की भीषण गर्मी में मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए। तिवारी ने कंपनी प्रबंधन पर वर्षों से लंबित वेतन निर्धारण, एरियर राशि, पेंशन एवं अन्य भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार अखिलेश तिवारी कंपनी पर कई गंभीर आरोपों लगाये।