कसमार: कथारा में सीसीएल का लोहा चोरी करते 5 युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Kasmar, Bokaro | Mar 19, 2024 बोकारो जिले के सीसीएल कथारा क्षेत्र में बंद कैप्टिव पावर प्लांट से लोहा चोरी करते पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पांचों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। कथारा ओपी प्रभारी जीतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।