लोहरदगा: ठाकुरबाड़ी मंदिर में साध्वी शिवांजलि किशोरी का संगीतमय रामकथा प्रवचन, भक्त हुए भावविभोर
ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति के तत्वावधान में नौ दिनों तक माँ दुर्गा का नवाह्न परायण पाठ चल रहा है। बाहर से आए व्यास श्री इंद्र शंकर झा नौ ब्राह्मणों के साथ पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पाठ कर रहे हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन बुधवार रात्रि 7:30 बजे वृंदावन से कथावाचक साध्वी कुमारी शिवांजलि किशोरी ने किया।