लोहरदगा: लोहरदगा महावीर चौक में रामेश्वरम मंदिर की तर्ज पर 75 फीट ऊंचा पंडाल, 18 फीट गजराज पर सवार मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार
जिले में शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पूजा समितियों द्वारा जगह-जगह भव्य पंडालों का निर्माण किया जा रहा है जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। समिति के सचिव राजेश अग्रवाल उर्फ टिंकू ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि हर साल हमारी समिति लोगों को कुछ नया और भव्य दिखाने का प्रयास करती है।