बदलापुर: भारतीय स्टेट बैंक बदलापुर में पैसा जमा करने आया युवक जालसाज़ी का हुआ शिकार, पुलिस जांच में जुटी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के उर्दपुर गेल्हवा गांव निवासी सत्यवान मौर्य पुत्र राजेंद्र मौर्य अपने घर से ₹106000 लेकर आज दोपहर भारतीय स्टेट बैंक शाखा बदलापुर में जमा करने आया था। युवक को अपनी बातों में उलझाकर जालसाज वहां से फ़रार हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना बदलापुर कोतवाली पुलिस को दी है। वहीं पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।