बदलापुर: लेदुका गांव में दबंगई से टीनशेड तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के लेदुका गांव में दबंगई से टीनशेड तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित की लिखित तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पीड़ित राकेश पुत्र रायसाहब के मुताबिक उनके विपक्षी से जमीनी विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। जमीन का स्टे होने के बावजूद विपक्षी ने घर पर धावा बोल कर टीनशेड तोड़ दिया।