शाहपुरा: IIITDM में NCC कैंप में फूड पॉइजनिंग के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई, 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
जबलपुर एयरपोर्ट रोड स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन और विनिर्माण संस्थान IIITDM में चल रहे एनसीसी कैंप के दौरान कैडेट्स को फूड पॉइजनिंग होने की घटना सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जबलपुर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान कैडेट्स को पर