मल्लावां में विद्युत विभाग ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे देवीपुरवा गांव में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए सघन अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और कई स्थानों पर मीटर भी उखाड़े गए।अभियान के तहत विभागीय टीम ने गांव में कैंप लगाकर घर-घर जाकर बिजली मीटरों की जांच की और उपभोक्ताओं के बकाया बिलों का सत्यापन