मड़ियाहू: रेहटी सीएचसी में फार्मासिस्टों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पिछले करीब पांच माह से एक भी स्थायी फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। यहां एक चीफ फार्मासिस्ट समेत तीन पद स्वीकृत हैं, लेकिन सभी पद खाली पड़े होने से मरीजों को दवा वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।