बरहट: मलयपुर पुलिस केंद्र में आयोजित दीक्षांत समारोह में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 263 प्रशिक्षु जवान बने पुलिस बल का हिस्सा
Barhat, Jamui | Jun 17, 2026 मलयपुर पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान देशभक्ति और अनुशासन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। समारोह में 263 प्रशिक्षु जवानों ने शानदार परेड का प्रदर्शन कर अपनी दक्षता और प्रशिक्षण का परिचय दिया। बुधवार को 3 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में जवानों के कदमों की गूंज से पूरा परेड ग्राउंड देशभक्ति के रंग में रंग गया।