ओबरा: डुमरडीहा गांव में घर दिखाते समय खुले पंखे के तार से महिला को लगा करंट, अस्पताल में इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में शनिवार को एक महिला को बिजली का तेज झटका लगा। डुमरडीहा गांव निवासिनी 35 वर्षीय प्रतिमा पत्नी अनिल कुमार अपने घर आए मेहमानों को मकान दिखा रही थीं, तभी वह खुले बिजली की तार की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं।परिजनों ने तुरंत एक निजी एंबुलेंस बुलाई और प्रतिमा को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।