सफीपुर: कोरारी कला में टीबी मुक्त अभियान के तहत 78 संदिग्धों के निःशुल्क एक्सरे हुए, जांच रिपोर्ट भेजी गई
Safipur, Unnao | Apr 4, 2026 मियागंज ब्लॉक के कोरारी कला ग्राम पंचायत में टीबी मुक्त 100 दिवसीय अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शनिवार दोपहर 2 बजे शिविर में 82 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 78 संदिग्ध मरीजों के निःशुल्क एक्सरे किए गए। सभी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई हैं। जिला समन्वयक अश्वनी मिश्र ने बताया कि पुष्टि होने पर मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। य