कटनी नगर: गंगा दशहरा पर गंगा आरती और भक्ति संगीत से गूंजा कटनी का कटाएघाट, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन हेतु विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार सायंकाल कटनी के ऐतिहासिक कटाएघाट में भव्य गंगा आरती एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक