लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के उधवतखेड़ा गांव में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित गुलशन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पैसे लेने के दौरान आरोपी आशीष ने कंगन से हमला कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।