शाहजहांपुर: पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ हुआ खिलवाड़, भाजपा सरकार जिम्मेदार: पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने भाजपा सरकार पर पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्षों से विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है।रोशन लाल वर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही