कुमारखंड: बेलारी में नये थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार
कुमारखंड। प्रखंड के बेलारी थाना में नये थानाध्यक्ष के रूप में सब इंस्पेक्टर स्नेहा कुमारी ने गुरुवार को ही कार्यभार संभाल लिया। एसपी संदीप कुमार सिंह ने बेलारी थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष के सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मधेपुरा थाना में पदस्थापित एसआई स्नेहा कुमारी को बेलारी थानाध्यक्ष के रूप में प्रतिनियुक्त किया।