बहोरीबंद: जल स्तर गिरने से गहराया जल संकट, बहोरीबंद में नल जल योजना केवल कागजों तक सीमित
मौसम परिवर्तन होने के बाद लगातार शाम को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का दौर थमने के बाद फिर तापमान बढ़ने से पानी की किल्लत शुरू हो गई है। बहोरीबंद के निचले हिस्से पठारी क्षेत्र में जलस्तर गिरने से नलजल योजनाओं सहित निजी बोरबेल व हैंडपंपों में भी पानी निकलना कम हो गया है। सरकार के तमाम प्रयासों के बाबजूद भी लोगों को पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है