बयाना-हिंडौन स्टेट हाईवे पर सोमवार को एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।