टेहरोली: मडो़री में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर किया घटनास्थल का निरीक्षण
थाना क्षेत्र के ग्राम मडोरी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अंकित प्रजापति (32) पुत्र लक्ष्मण प्रजापति के रूप में हुई है, जो पाएगा मोहल्ला,गुरसरांय का निवासी था।जानकारी के अनुसार, अंकित प्रजापति अपने दो भाइयों में छोटा था और विवाहित था।