मरवाही: सिलपहरी में 4 भालुओं ने ग्रामीण पर किया हमला, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, 108 एम्बुलेंस की तत्परता से बची जान
मरवाही वन परिक्षेत्र के सिलपहरी में 4 भालुओ ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया इस हमले में ग्रामीण गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जानकारी के अनुसार सिलपहरी ग्राम में सुबह कमलेश तंवर रोजाना की तरह अपने घर से निकलकर खेत की ओर जा रहा था तभी रास्ते में अचानक उसका सामना चार भालुओं से हो गया।