सरधना: मोहल्ला कुम्हारान में पिछले दो वर्षों से टूटी सड़क का पालिका नहीं ले रही संज्ञान, क्षेत्रीय लोगों ने किया हंगामा
सरधना नगर के तहसील मुख्यालय वाली रोड से मोहल्ला कुम्हारान को जाने वाली सड़क पिछले दो से ढाई वर्षो के बीच पानी निकासी के लिए तोड़ दी गई थी जो अब तक नहीं बनाई गई जिसको लेकर क्षेत्र के लोग भारी परेशानियों में रहने को मजबूर है क्षेत्र लोगों का कहना है कि नहीं पालिका अधिशासी अधिकारी और ना ही पालिका चेयरपर्सन इस और कोई ध्यान दे रहे हैं