हुज़ूर: भोपाल: कोलार इलाके में 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Jun 13, 2025 भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय पूजा मोर्या ने गुरुवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले पूजा ने अपने तीन साल के बेटे को नाना-नानी के घर छोड़ा और 10 महीने के छोटे बेटे को पड़ोसी के पास यह कहकर सौंपा कि “रोटी बनाकर आकर ले जाऊंगी।” इसके बाद वह घर गई और फांसी लगा ली|