हुज़ूर: भोपाल में बीडीए बाबू ₹10000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Jun 13, 2025 भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के बाबू शहाब उद्दीन सिद्दीकी को लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। फरियादी घनश्याम राठौर ने चार महीने पहले मकान नामांतरण के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बाबू फीस के अलावा रिश्वत की मांग कर रहा था। तंग आकर युवक ने लोकायुक्त को शिकायत कर दी।