डलमऊ: डलमऊ में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की फसल को मिली राहत
डलमऊ तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। धान की फसल को इस समय पानी की जरूरत थी, ऐसे में बारिश होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि बारिश से धान की फसल को फायदा होगा और सिंचाई का खर्च भी कम होगा। वहीं लगातार बरसात से लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली।