थाना तेजीबाजार व थाना बदलापुर की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घटना कलिंजरा पुलिया के पास की है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल से भाग रहे हैं।