बूंदी: राजस्थान बिजली उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर: ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर
Bundi, Bundi | Mar 15, 2024 ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास की योजनाओं को गति दे रही है। इसके लिए 100 दिवसीय कार्ययोजना पर प्राथमिकता से अमल किया जा रहा है। विकास परियोजनाओं का जल्द क्रियान्वयन हो और आम जनता को इनका शीघ्र लाभ मिले, यह सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। आज जरखोदा में आयोजित विद्युत विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह सम्बोधित किया।