सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने ईंट से हमला कर पड़ोसी की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के हसनपुर भलस्वा गांव में ईंट से हमला कर बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 27 जून को गांव निवासी सतपाल पर रास्ते में पीछे से ईंट से हमला किया गया था। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई अस्पताल पिलखनी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 29 जून को उनकी मौत हो गई।