मेरठ: कंकरखेड़ा क्ष्रेत्र में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप. हत्या की आशंका.पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
Meerut, Meerut | Jan 27, 2024 कंकरखेड़ा स्थित जगन्नाथ पुरम के निकट एक खाली प्लॉट की झाड़ियां में 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया , मृतक की पहचान ना होने पर पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक व्यक्ति के चेहरे और सिर पर चोट के निशान है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।